कांग्रेस विधायक खरीदकर सरकार ​गिराने की कोशिश में भाजपा: दिग्विजय

25 से 35 करोड़ रुपये का ऑफर दे रही है भाजपा

शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा कर रहे हैं विधायकों की खरीद—फरोख्त की कोशिश

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों की खरीद—फरोख्त का गंभीर आरोप लगाया है। सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों को 25 से 35 करोड़ रुपये ऑफर कर रही है ताकि कांग्रेस विधायकों को तोड़कर कमलनाथ सरकार को गिराया जा सके।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंह ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में जब से भाजपा विपक्ष में आई है, तब से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और भाजपा के वे सब लोग, जिन्होंने 15 साल तक राज्य को लूटा है, वे खुलेआम कांग्रेस विधायकों को 25-35 करोड़ रुपये की घूस ऑफर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं।

तीसरी किस्त सरकार गिराने के बाद

सिंह ने कहा कि वे बिना प्रमाणों के कोई आरोप नहीं लगाते हैं। शिवराज और नरोत्तम में सहमति बन गई है। एक मुख्यमंत्री और दूसरा उप मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है। ये दोनों लोग कांग्रेस विधायकों को फोन पर कांग्रेस विधायकों को 25 से 35 करोड़ रुपये का ऑफर दे रहे हैं। ये कांग्रेस विधायकों से कह रहे हैं कि पांच करोड़ रुपये अभी ले लो, बाकी रुपये दूसरी किश्त में राज्यसभा चुनाव के समय और तीसरी किश्त में सरकार गिराने (फ्लोर टेस्ट) के बाद दे दिये जायेंगे।
सिंह पिछले साल जनवरी में भी भाजपा पर कांग्रेस विधायकों की खरीद—फरोख्त के आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने सबलगढ़ विधायक को एक ढाबे में बुलाया था जहां भाजपा के नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सारंग मौजूद थे, जिन्होंने कमलनाथ सरकार को गिराने के लिये कांग्रेस विधायक त्रिपाठी को 100 करोड़ रुपये और मंत्री पद देने की पेशकश की थी।

Comments

Popular posts from this blog

अमरकंटक नर्मदा महोत्सव की मंत्रमुग्ध करने वाली यात्रा का वृतांत

टाटपट्टी पथराव प्रकरण में चार के खिलाफ रासुका