Posts

Showing posts with the label kamal nath

कांग्रेस विधायक खरीदकर सरकार ​गिराने की कोशिश में भाजपा: दिग्विजय

Image
25 से 35 करोड़ रुपये का ऑफर दे रही है भाजपा शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा कर रहे हैं विधायकों की खरीद—फरोख्त की कोशिश नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों की खरीद—फरोख्त का गंभीर आरोप लगाया है। सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों को 25 से 35 करोड़ रुपये ऑफर कर रही है ताकि कांग्रेस विधायकों को तोड़कर कमलनाथ सरकार को गिराया जा सके। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंह ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में जब से भाजपा विपक्ष में आई है, तब से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और भाजपा के वे सब लोग, जिन्होंने 15 साल तक राज्य को लूटा है, वे खुलेआम कांग्रेस विधायकों को 25-35 करोड़ रुपये की घूस ऑफर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं। तीसरी किस्त सरकार गिराने के बाद सिंह ने कहा कि वे बिना प्रमाणों के कोई आरोप नहीं लगाते हैं। शिवराज और नरोत्तम में सहमति बन गई है। एक मुख्यमंत्री और दूस...

अमरकंटक नर्मदा महोत्सव की मंत्रमुग्ध करने वाली यात्रा का वृतांत

Image
अमरकंटक नर्मदा महोत्सव में दिन की शुरुआत मैकल पार्क में योगाभ्यास के साथ हुई। इंदिरा गांधी जनजातीय विवि के योग शिक्षकों द्वारा बड़े ही संयमित तरीके से करवाए गए योगाभ्यास ने ताजगी के साथ दिन का प्रारंभ करवाया तो नर्मदा नदी पर ट्रैकिंग के लिये मशहूर शंभुधारा, पंचधारा, कपिलधारा, कबीर चबूतरा, धोनी पानी, सोनमुड़ा ने सैलानियों को खूब रोमांचित किया। ट्रैकिंग का रोमांच अपनी जगह है, लेकिन नर्मदा मंदिर से सुबह 10 बजे मां नर्मदा को रथ में विराजमान कर निकाली गयी शोभा-यात्रा का आनंद अपनी जगह। यूं तो शोभा यात्रा में अमरकंटक का हर व्यक्ति, भक्ति भाव के साथ शामिल हुआ, लेकिन प्रदेश के मुखिया के शामिल हो जाने से शोभा यात्रा की भव्यता देखते ही बनती थी। यात्रा में अलग—अलग स्वांग धरे कलाकार अपने अनूठेपन से सभी को मोहित कर रहे थे। मन में श्रद्धा भाव रखे जनमानस की भीड़ मां नर्मदा मंदिर, उद्गम स्थल पर लगातार बढ़ रही थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोभा यात्रा के बाद पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने तीन दिवसीय...

कला, संस्कृति के साथ समृद्धि के द्वार खोलने के साथ मध्यप्रदेश की वैश्विक साख स्थापित करेगा IIFA: कमल नाथ

Image
हिंदी सिनेमा की इंद्रधनुषी दुनिया को हिंदुस्तान की कला, संस्कृति, संस्कारों और साहित्य का प्रतिबिंब माना जाता है। फिल्म जगत की हस्तियों ने एक बार ये मानस बनाया कि भारत के गौरवशाली इतिहास और सुनहरे भविष्य को हर हाल में विश्वभर में रेखांकित किया जाना चाहिए, ताकि भारत की साख को दुनिया में स्थापित किया जा सके और ये महती जिम्मेदारी IIFA को सौंपी गई। नई सदी 2000 में अवार्ड की बुनियाद यूनाइटेड किंगडम के लंदन शहर में रखी गई। आयोजन इतना सफल रहा कि पूरे ब्रिटेन ने एक स्वर में भारत को कहा ‘हम दिल दे चुके सनम’ और यही वह पहली फिल्म भी थी जिसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। लंदन IIFA सफलता की अनुगूँज से कई देशों ने IIFA आयोजन के लिए अपनी अभिरुचि जाहिर की। दूसरा अवार्ड फंक्शन अफ्रीका के सनसिटी में आयोजित किया गया। फिर मलेशिया, सिंगापुर, नीदरलैंड, दुबई, थाईलैंड, मकाऊ, श्रीलंका, यूएस, स्पेन, थाईलैंड, अर्थात् देश दर देश भारत की ख्याति विश्वभर में फैलती गई। IIFA का सामाजिक सरोकार ब्रिटेन के यार्कशायर में रह रहे साउथ एशियन समुदाय के सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों के दृष्टिगत ब्रिटेन की सरका...