Posts

Showing posts with the label amarkantak mp

अमरकंटक नर्मदा महोत्सव की मंत्रमुग्ध करने वाली यात्रा का वृतांत

Image
अमरकंटक नर्मदा महोत्सव में दिन की शुरुआत मैकल पार्क में योगाभ्यास के साथ हुई। इंदिरा गांधी जनजातीय विवि के योग शिक्षकों द्वारा बड़े ही संयमित तरीके से करवाए गए योगाभ्यास ने ताजगी के साथ दिन का प्रारंभ करवाया तो नर्मदा नदी पर ट्रैकिंग के लिये मशहूर शंभुधारा, पंचधारा, कपिलधारा, कबीर चबूतरा, धोनी पानी, सोनमुड़ा ने सैलानियों को खूब रोमांचित किया। ट्रैकिंग का रोमांच अपनी जगह है, लेकिन नर्मदा मंदिर से सुबह 10 बजे मां नर्मदा को रथ में विराजमान कर निकाली गयी शोभा-यात्रा का आनंद अपनी जगह। यूं तो शोभा यात्रा में अमरकंटक का हर व्यक्ति, भक्ति भाव के साथ शामिल हुआ, लेकिन प्रदेश के मुखिया के शामिल हो जाने से शोभा यात्रा की भव्यता देखते ही बनती थी। यात्रा में अलग—अलग स्वांग धरे कलाकार अपने अनूठेपन से सभी को मोहित कर रहे थे। मन में श्रद्धा भाव रखे जनमानस की भीड़ मां नर्मदा मंदिर, उद्गम स्थल पर लगातार बढ़ रही थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोभा यात्रा के बाद पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने तीन दिवसीय...